लंदन/नई दिल्ली, 18 जुलाई (हि.स.) । लार्ड्स पर अपने पहले ही टेस्ट में शानदार शतक लगाकर भारत को मुश्किलों से निकालने वाले अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि वह इस मशहूर मैदान पर अपने पहले टेस्ट से पूर्व नर्वस थे। रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन के खेल के बाद कहा कि हर शतक खास है, चाहे वह वेलिंगटन में हो या लार्ड्स पर।

Advertisement

उन्होंने कहा कि लेकिन यह खास इसलिये है क्योकि मैने इसे लार्ड्स पर बनाया है। इस मैदान पर पहला टेस्ट खेलने से पूर्व कल रात को मैं नर्वस था। सुबह हालांकि वह बेचैनी जाती रही जब मुझे यह महसूस हुआ कि 25–30 गेंदों तक संभलकर खेलना है, फिर आगे की देखेंगे।

Advertisement

भारत के एक समय छह विकेट 140 रन पर गिर गए थे जिसके बाद रहाणे और भुवनेश्वर ने पारी को संभाला। रहाणे ने कहा, ‘‘ मैं खुद से कह रहा था कि शरीर के पास खेलना है। फिर 25–35 रन बनने के बाद मैने जोखिम लेना शुरू किया। यह बिल्कुल अलग विकेट थी और इस पर रन बनाना चुनौतीपूर्ण था। भुवनेश्वर के साथ मेरी साझेदारी अच्छी रही। जब वह बल्लेबाजी के लिये आया तो मैने उससे पूछा कि अगर मैं सिंगल्स लूं तो उसे कोई दिक्कत तो नहीं। उसने कहा कि उसे खुद पर यकीन है और मुझे उस पर भरोसा था।’’

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार