ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में संपन्न क्रिकेट विश्व कप के दौरान दिखाया कि वो बिना फुटवर्क के भी विरोधी गेंदबाजी को ध्वस्त कर सकते हैं और अब मैक्सवेल ने आईपीएल को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है। मैक्सवेल ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) वो आखिरी टूर्नामेंट होगा जिसमें वो रिटायर होने के बाद भी खेलेंगे।

Advertisement

मैक्सवेल ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "आईपीएल संभवत: मेरे द्वारा खेला जाने वाला आखिरी टूर्नामेंट होगा, क्योंकि मैं तब तक आईपीएल खेलूंगा जब तक मेरे पैर चलेंगे। मैं इस बारे में बात कर रहा था कि मेरे पूरे करियर में आईपीएल मेरे लिए कितना अच्छा रहा है। जिन लोगों से मैं मिला हूं, जिन कोचों के साथ मैंने खेला है, वो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जिनके साथ आपको कंधे से कंधा मिलाने का मौका मिलता है। आप दो महीने से एबी (डिविलियर्स) और विराट (कोहली) के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं, अन्य खेल देखते समय उनसे बात कर रहे हैं। ये सबसे बड़ा सीखने का अनुभव है जिसे कोई भी खिलाड़ी मांग सकता है।”

Advertisement

2012 में पहली बार दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलने के बाद से मैक्सवेल आईपीएल का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं। आरसीबी में शामिल होने से पहले उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब टीम के लिए भी खेला लेकिन वो वहां कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन आरसीबी के साथ जुड़ने के बाद उन्होंने दुनिया को दिखाया कि वो क्या करने का माद्दा रखते हैं।

मैक्सवेल ने आगे बोलते हुए कहा, "उम्मीद है कि हमारे बहुत से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल में भाग ले सकेंगे और वेस्टइंडीज जैसी परिस्थितियों में काम कर सकेंगे, जहां गेंद स्पिन होगी।"

Also Read: Live Score

मैक्सवेल ने हाल ही में संपंन्न हुए वर्ल्ड कप में जमकर गदर मचाया और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में तो उन्होंने अकेले दम पर ही अपनी टीम को मैच जिता दिया। मैक्सवेल ने अंत तक नाबाद रहते हुए दोहरा शतक लगाया और पैट कमिंस के साथ मिलकर अपनी टीम को चमत्कारिक जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने में इस जीत की भी अहम भूमिका रही।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार