ICC रैकिंग में टीम इंडिया के गेंदबाजों का बुरा हाल, अश्विन ने बचाई थोड़ी इज्जत

Updated: Mon, Sep 05 2016 22:30 IST

5 सितंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच वन डे सीरीज खत्म होने के बाद आईसीसी ने गेंदबाजों की ताजा रैकिंग जारी की है। वन डे के टॉप 10 गेंदबाजों में भारत का कोई भी गेंदबाज शामिल नहीं है। जबकि वेस्टइंडीज के स्टार स्पिनर सुनील नरेन नंबर 1 पर बने हुए हैं।  श्रीलंका के खिलाफ 12 विकेट लेने वाले मिचेल स्टार्क दो स्थान के फायदे के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। ब्रेकिंग न्यूज: फाइटर युवराज सिंह की वापसी होगी इंटरनेशनल क्रिकेट में क्योंकि..

वहीं न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शकीब अल हसन को एक स्थान का नुकसान पर हुआ है और वह चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। BREAKING: धोनी की फिल्म को लेकर युवराज सिंह ने जताई निराशा

टॉप 10 गेंदबाजों में साउथ अफ्रीका के सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी शामिल हैं। सातवें नंबर पर संयुक्त रूप डेल स्टेन और कगिसो रबाडा मौजूद हैं। जबकि मोर्ने मोर्कल नौवें स्थान पर हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के मैट हेनरी छठे और इंग्लैंड के आदिल रशीद दसवें नंबर पर मौजूद हैं। उन्हें 6 स्थान का फायदा होगा। BREAKING: धोनी और युवराज सिंह के बीच आई खटास, धोनी, युवी का फोन भी नहीं उठाते हैं

भारत से रविचन्द्रन अश्विन टॉप गेंदबाज हैं और वो 12वें स्थान पर है। उनके बाद अक्षर पटेल 13वें स्थान पर है। टॉप 20 में 20वें स्थान पर भुवनेश्वर कुमार भी मौजूद हैं।

टॉप 10 गेंदबाज: दूसरे टी- 20 को रद्द करने के पीछे का रहस्यमयी खुलासा, गुस्साए धोनी ने की बीसीसीआई से शिकायत

रैंक    प्लेयर              पॉइंट्स
1    सुनील नारेन        759
2    ट्रेंट बोल्ट        731
3    मिचेल स्टार्क        711
4    शकीब अल हसन   699
5    इमरान ताहिर       693
6    मैट हेनरी       675
7    डेल स्टेन       645
8    कगिसो रबाडा       645
9    मोर्ने मॉर्कल       628
10    आदिल रशीद       609

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें