7 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एक साल का बैन लगा दिया है। आईसीसी ने डोपिंग का दोषी पाए जाने के चलते शहजाद के खिलाफ ये कार्रवाई की है। 

Advertisement

शहजाद ने अपना वजन घटाने के लिए प्रतिबंधितत दवाई का इस्तेमाल किया था। उन्होंने आईसीसी के सामनें कबूला है कि उन्होंने वजन कम करने के लिए हाईड्रॉक्सीकट नाम का सप्लीमेंट लिया था।

Advertisement

आईसीसी द्वारा दुबई में 17 जनवरी 2017 को शहजाद का डोप टेस्ट हुआ था। जिसकी रिर्पोट्स में सामनें उन्होंने क्लेनब्यूटरोल खाया है। क्लेनब्यूटरोल वाडा द्वारा प्रतिबंधित दवाओँ की लिस्ट में शामिल हैं। 

 

हालांकि शहजाद को मैदान पर वापसी करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा क्योंकि उन पर ये बैन 17 जनवरी 2017 से ही लागू होगा। जिसका मतलब है कि 17 जनवरी 2018 को वह इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर लेंगे। 

आपको बता दें शहजाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार हैं। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।

शहजाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन हैं।  

शहजाद ने 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1779 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक औऱ 12 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 58 वनडे मैचों में 33.94 की औसत से 1901 रन बनाए हैं। जिसमें 4 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार