इस्लामाबाद, 12 जुलाई | पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और राजनेता इमरान खान ने मंगलवार को अपनी तीसरी शादी की खबरों को निराधार बताया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान ने ट्वीट कर सभी खबरों का खंडन किया।

इमरान ने ट्वीट किया, "मैंने शादी नहीं की है। मैं जब करूंगा, तो सार्वजनिक रूप से इसका जश्न मनाऊंगा।"

समाचार चैनल 'जियो न्यूज' की मंगलवार की एक रपट के अनुसार, इमरान ने अभी शादी करने के बारे में नहीं सोचा है। रपटों से पता चला था कि इमरान की होने वाली पत्नी का नाम मरयम बताया जा रहा था, जो दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी की आधात्यमिक गुरु बुशरा की बहन हैं।

इमरान की पहली पत्नी पाकिस्तानी-ब्रिटिश पत्रकार जेमिमा गोल्डस्मिथ थीं। उनसे दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी के दो बेटे हैं। इसके बाद इमरान ने 42 वर्षीया रेहम खान से पिछले साल जनवरी में शादी की थी और उसी साल अक्टूबर में दोनों का तलाक हो गया।

पीटीआई के प्रवक्ता नईम उल हक ने कहा कि इमरान की तीसरी शादी को लेकर उड़ाई जा रही अफवाहें सरासर झूठी हैं। वह इंग्लैंड में अपने बेटों के साथ समय बिता रहे हैं और रविवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे।

Advertisement

इमरान के ट्विट को यहां पढ़ें►

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार