20 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे वनडे में धोनी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। धोनी ने टॉस जीतते ही भारत के लिए एक कारनामा कर दिखाया है जो कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कर दिखाया था। 

युवराज सिंह की वापसी का रास्ता खुला, हो सकते हैं टीम में शामिल

Advertisement

आपको याद हो कि कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैच में भाग्यशाली रहते हुए तीनों टेस्ट मैच में टॉस जीतने में सफल रहे थे।

माही मार रहा है, दिखिए धोनी का विकराल रूप

Advertisement

ऐसे में वनडे सीरीज में धोनी भी कोहली के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। धर्मशाला वनडे में भारत ने टॉस जीता था औऱ आज फिरोजशाह कोटला में भी भारत के वनडे टीम के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर लगातार 2 वनडे में टॉस जीतने में सफल रहे हैं।

दिल्ली वनडे मैच में टीम इंडिया को मिली बुरी खबर..

ऐसे में यदि धोनी बांकी बचे 3 वनडे में भी टॉस जीत लेते हैं तो भारतीय टीम एक ऐसा कारनामा कर दिखाएगी जो क्रिकेट में पहली बार होगा।

आपको बता दें कि टॉस जीतने के बाद भारत की टीम न्यूजीलैंड के टीम पर काफी दबाव डाल देती है। पहले वनडे में भी न्यूजीलैंड के साथ ऐसा ही हुआ था। जिससे टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत के सामने पूरी तरह से दबाव में दिखी थी और पूरी टीम 190 रन पर पवेलियन पहुंच गई थी।

BREAKING: फिरोजशाह कोटला पर उतरते ही धोनी तोड़ेगें वनडे का यह गजब के रिकॉर्ड को

अब दूसरे वनडे में भी धोनी ने टॉस जीतकर पहले फीव्डिंग करने का फैसला किया है। अब देखना होगा कि क्या न्यूजीलैंड की टीम पहले वनडे के मुकाबले भारत के सामने संघर्ष दिखाने में कामयाब हो पाती है।

BREAKING: दिल्ली वनडे में हार्दिक पांड्या करेगें ओपनिंग

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार