India vs Australia 1st Test, Dream 11 Team

Advertisement

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। इस मैच में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। दूसरी तरफ गन गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क चोटिल होने के कारण मुकाबला मिस करेंगे। दोनों ही टीमों में एक से एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं, ऐसे में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

भारतीय कंडिशन के अनुसार भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में एक स्पिनर फ्रेंडली पिच देखने को मिल सकती है। ऐसे में रविचंद्रन अश्विन या रविंद्र जडेजा को कप्तान के तौर पर चुना जा सकता है। हाल ही में रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में जडेजा ने 8 विकेट चटकाए थे। मार्नस लाबुशेन या स्टीव स्मिथ को उपकप्तान के तौर पर चुना जा सकता है। यह खिलाड़ी भारतीय टीम के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रखते हैं और बॉलिंग करके भी पॉइंट्स जीता सकते हैं।

IND vs AUS 1st Test: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 09 फरवरी, 2023
समय - 09:30 AM IST
वेन्यू - विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर

IND vs AUS 1st Test, Pitch Report

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेला जाएगा। यहां अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से दो पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते, वहीं दो मुकाबले रन चेज करने वाली टीम ने जीते। इस मैदान  पर चौथी इनिंग में रन स्कोर करना मुश्किल हो सकता है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी चुनना पसंद करेगी। शुरुआती ओवर में पेसर को मदद मिल सकती है, लेकिन इंडियन कंडिशन के अनुसार स्पिनर्स मैच में अहम भूमिका निभाएंगे।

IND vs AUS 1st Test: Where to Watch?

यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉट स्टार पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

IND vs AUS 1st Test Team News

India: रविंद्र जडेजा फिटनेस टेस्ट पास करके टीम का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं।

Australia: गन गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

IND vs AUS 1st Test, Dream11 Team

विकेटकीपर - एलेक्स केरी
बल्लेबाज- उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल
ऑलराउंडर - मार्नस लाबुशेन, रवींद्र जडेजा रविचंद्रन अश्विन (कप्तान)
गेंदबाज- पैट कमिंस, नाथन लियोन, मोहम्मद सिराज

India 1st Test Probable Playing XI 

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा/अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट

Australia 1st Test Probable Playing XI 

उस्मान ख्वाजा, डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एश्टन एगर, नाथन लियोन, पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार