भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को कहा कि अपने पहले बच्चे के जन्म के चलते पहले टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौटने का फैसला 26 अक्टूबर को चयन समिति की बैठक में ही लिया गया था और उन्होंने चयनकर्ताओं को इससे अवगत करा दिया था। कोहली वनडे, टी20 सीरीज और फिर से पहला टेस्ट मैच में खेलने के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट जाएंगे।

Advertisement

कोहली ने पहले वनडे की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, " चयन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया था और मैंने चयनकर्ताओं को इसके बारे में बता दिया था कि मैं पहले टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट जाऊंगा। यह पूरी तरह से तथ्य पर आधारित था कि क्योंकि हमारे पास दोनों तरफ से क्वारंटाइन अवधि है। मैं अपने पहले बच्चे के जन्म के समय अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता था।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " यह एक बहुत ही खास और बहुत ही खूबसूरत पल है जिसे मैं अनुभव करना चाहता हूं। मेरे निर्णय के पीछे यही कारण था और मैंने चयन समिति की बैठक के दौरान चयनकर्ताओं को इससे अवगत करा दिया था।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार