IND vs AUS 1st ODI: भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को सलामी बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन उनकी ये उम्मीद दूसरे ही ओवर में बिखर गई। वानखेड़े के मैदान पर टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया और मोहम्मद सिराज ने अपने कप्तान के इस फैसले को पारी के दूसरे ही ओवर में सही साबित कर दिखाया।

Advertisement

टेस्ट सीरीज में भारत को तंग करने वाले ट्रेविस हेड इस मैच में सिराज के खिलाफ आक्रामक शॉट खेलना चाहते थे लेकिन सिराज उनसे एक कदम आगे ही रहे। वनडे के नंबर 1 गेंदबाज सिराज ने अपने पहले ही ओवर में गेंद को ऐसा लहराया कि कंगारू बल्लेबाज बस देखते ही रहे और उनके इस ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रेविस हेड को कुछ भी पता नहीं चला।

Advertisement

ट्रेविस हेड ओवर की आखिरी गेंद पर क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलने आए लेकिन सिराज की गेंद ऐसी हिली की गेंद उनके बल्ले से लगकर स्टंप में जा घुसी और हेड का काम तमाम हो गया। हेड को बोल्ड करने के बाद मोहम्मद सिराज और विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था। हालांकि, हेड का विकेट गिरने के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की तेज़ साझेदारी की।

इस साझेदारी को कप्तान हार्दिक पांड्या ने स्मिथ को आउट करके तोड़ा। हार्दिक की गेंद पर स्मिथ के बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर केएल राहुल ने स्टंप्स के पीछे शानदार कैच पकड़कर स्मिथ की पारी का अंत किया। स्मिथ ने आउट होने से पहले कुछ अच्छे शॉट खेले और 4 चौकों की मदद से 30 गेंदों में 22 रन बनाए। शुरुआती 15 ओवर देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि इस पिच पर 300 से ऊपर का स्कोर बनेगा लेकिन अगर ऐसा हुआ तो भारत के लिए रन चेज़ आसान नहीं होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार