India vs Afghanistan One-off Test Match Prediction: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला शनिवार, 06 जून से PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 09:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक टेस्ट मुकाबला खेला गया है जो कि साल 2018 में बेंगलुरु में आयोजित हुआ था। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने एक इनिंग और 262 रनों से जीता था। इसके प्लेयर ऑफ द मैच दिग्गज बल्लेबाज़ शिखर धवन थे, जिन्होंने 107 रनों की पारी खेली थी।
IND vs AFG One-off Test: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 06 जून 2025
समय - 09:30 AM IST
वेन्यू - PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर
PCA Stadium, Mullanpur Pitch Report
भारत-अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जाना है जो कि इस मैदान पर होने वाला पहला टेस्ट मुकाबला होगा। ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है, ऐसे में फैंस को कुछ खिलाड़ियों के बैट से बड़ी इनिंग देखने को मिल सकती है। बताते चलें कि PCA स्टेडियम में अब तक 2 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल खेला गया है।
IND vs AFG Test Head To Head Record
कुल - 01
भारत - 01
अफगानिस्तान - 00
IND vs AFG One-off Test : Where to Watch?
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मुकाबला भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Star Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म Jio Hotstar app पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
IND vs AFG One-off Test: Player to Watch Out For
भारतीय की टीम से केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर अफगानिस्तान टीम की तो रहमानुल्लाह गुरबाज़, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, और नांगेयालिया खारोटे अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
India vs Afghanistan One-off Test Probable Playing XI
India Test Probable Playing XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सदुर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार/हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
Afghanistan Test Probable Playing XI: अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), रहमत शाह, अफ़सर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर्रहमान, इस्मत आलम, शराफुद्दीन अशरफ।
India vs Afghanistan Today's Match Prediction
इस टेस्ट सीरीज के एकमात्र मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
IND vs AFG One-off Test Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND vs AFG Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India vs Afghanistan Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।