भारत ने मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे ही दिन गुरुवार को इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर क्रिकेट इस लंबे प्रारूप में दूसरी बार किसी टेस्ट मैच को दो ही दिन में ही जीत लिया। 

Advertisement

भारत ने इससे पहले, दूसरे ही दिन अपना पहला टेस्ट मैच जून 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ जीता था, जब उसने बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान की टीम को पारी और 262 रनों से करारी शिकस्त दी थी।

Advertisement

विश्व टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दो ही दिन में सबसे ज्यादा बार टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिसने अब तक नौ बार दो ही दिन में टेस्ट मैच को जीता है।

इसके बाद आस्ट्रेलिया का नंबर आता है, जिसने अब तक आठ बार दो ही दिन में टेस्ट क्रिकेट मैच को अपने नाम किया है। उनके अलावा न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका भी एक-एक मैच दो दिन में ही जीत चुकी है।

इंग्लैंड की टीम को टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार भारत के हाथों 10 विकेटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने इससे पहले इंग्लैंड को पहली बार 10 विकटों से 20 साल पहले हराया था। भारत ने दिसंबर 2001 में मोहाली में भी इंग्लैंड को 10 विकेट से मात दी थी।

भारत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक नौवीं बार 10 विकेटों से जीत दर्ज की। भारत ने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ अब तक दो-दो बार टेस्ट क्रिकेट में 10 विकेट से जीत दर्ज की है। इसके अलावा उसने बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ एक-एक बार टेस्ट में 10 विकेट से जीत हासिल की है।

Advertisement

भारत ने इसके अलावा तीन बार नौ विकेट से और 14 बार आठ विकेट से जीत अपने नाम की है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार