IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार (7 नवंबर) को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 रन से हरा दिया। बारिश से प्रभावित इस मैच का नतीजा डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत निकला। भारत ने मुकाबला जीतकर पांच मैचों की इस वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। हालांकि, टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डेरिल मिचेल ने जरूर कुछ संघर्ष दिखाया। उन्होंने 104 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन की पारी खेली। लेकिन उनके अलावा न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

विल यंग 6, हेनरी निकोल्स 11 और टॉम लैथम 7 रन के मामूली स्कोर पर आउट हुए, जबकि टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स खाता तो भी नहीं खोल सके। नतीजा यह रहा कि न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41 ओवर में 134 पर सिमट गई।

भारत के लिए गेंदबाजी में गुरनूर बराड़ ने 4 विकेट चटकाए। वहीं अंशुल कंबोज, आकिब नबी और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए।

135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि विराट कोहली सिर्फ 7 रन बना सके। रोहित शर्मा ने 23 रन की पारी खेली, लेकिन वह भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए। 

शुरुआती झटकों के बाद पहले श्रेयस अय्यर ने कुछ देर क्रीज में खड़े रहकर 46 गेंदों में 30 रन बनाए। इसके बाद केएल राहुल ने जिम्मेदारी संभाली और टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। राहुल 38 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर खेले रहे थे और भारतीय टीम ने 26 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन बना लिए थे, तभी एक बार फिर तेज बारिश शुरू हो गई और मुकाबले को रोकना पड़ा।

बारिश के कारण आगे खेल संभव नहीं हो सका और उस समय भारतीय टीम DLS नियम के तहत निर्धारित पार स्कोर से 4 रन आगे थी। इसी वजह से भारत को इस मुकाबले में 4 रन से विजेता घोषित किया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में काइल जैमीसन और जैकब डफी ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि मैथ्यू फिशर को एक सफलता मिली। हालांकि, उनकी कोशिश टीम को जीत नहीं दिला सकी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार