India vs New Zealand 3rd ODI: इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मैच खेला जा रहा है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने एकबार फिर टीम को सधी हुई शुरुआत दिलवाई। टीम इंडिया के कप्तान हिटमैन कीवी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रहे हैं।

Advertisement

युवा गेंदबाज Jacob Duffy द्वारा फेंके जा रहे 5वें ओवर की चौथी गेंद पर हिटमैन ने गजब की टाइमिंग के साथ गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया। रोहित शर्मा ने इस शॉट को खेलने के लिए बिल्कुल मेहनत नहीं की और सिर्फ और सिर्फ अपनी टाइमिंग पर भरोसा किया। रोहित शर्मा सिर्फ गेंद की गति का उपयोग करते हैं और सामने की तरफ गेंद को छक्के के लिए भेज देते हैं।

Advertisement

इस शॉट को खेलने के लिए रोहित शर्मा क्रीज की गहराई का उपयोग करते हैं और गेंद को बाउंड्री रोप के पार करा देते हैं। बता दें कि खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट खोए 122 ओवर में 180 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 92 और शुभमन गिल 80 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

बता दें कि इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की थी। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में चहल और उमरान मलिक को शामिल किया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार