IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव उर्फ SKY ऑनफील्ड और ऑफफील्ड अपने शानदार गेस्चर से फैंस का दिल जीतने का काम करते ही रहते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान भी सूर्या को इसी मस्तमौला अंदाज में देखा गया। सूर्यकुमार यादव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो गाड़ी पर सवार हाथ बांधे यंग लड़के की बात सुनते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, बारिश से प्रभावित इस मैच में  4.5 ओवर के खेल के बाद बारिश शुरु हो गई। बारिश के रुकते ही मैदान पर मौजूद कर्मचारी फील्ड को सुखाने के लिए पहुंचे। इस दौरान एक युवा कर्मचारी के साथ उनकी गाड़ी पर ही सूर्यकुमार यादव को स्पॉट किया गया।

Advertisement

वीडियो में सूर्यकुमार यादव और उस लड़के के बीच क्या बातचीत हो रही है ये तो सुनाई नहीं दे रहा लेकिन फिर भी सूर्या को ग्राउंड स्टाफ की बातों को बड़े ध्यान से सुनते हुए देखा जाता है। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे ग्राउंडमैन उनके काम को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं अगर मैच की बात करें तो दूसरा वनडे मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ चुका है। पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 7 विकेट से शिकस्त दी थी। इसका मतलब साफ है कि अब टीम इंडिया इन तीन मैचों की वनडे सीरीज को जीत नहीं सकती। हालांकि, तीसरे वनडे मुकाबले को जीतकर भारत इस सीरीज को ड्रॉ जरूर करा सकती है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार