भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड में शानदार प्रदर्शन करने के लिए नेट्स में जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ऐसे खिलाड़ी हैं जिनपर एक बार फिर से सभी की निगाहें होंगी। मौजूदा समय में रिजवान टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर एक रैंकिंग के बल्लेबाज भी हैं। इस बीच एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मोहम्मद रिजवान को नेट सेशन के दौरान भारतीय फैन के साथ मजाक करते हुए देखा गया।

Advertisement

मोहम्मद रिजवान को नेट सेशन में बैटिंग का अभ्यास करते हुए देखा गय जहां कुछ भारतीय फैंस भी मौजूद थे। एक फैन ने रिजवान से छक्का मारने का अनुरोध किया। फैन ने कहा, 'रिजवान भाई 1 छक्का दिखा दें भाई। इंडिया से आए हैं स्पेशल आपको देखने के लिए। उसके जवाब में, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने कहा, 'इंडिया में आ गए तो वहां दिखा देंगे।'

Advertisement

मोहम्मद रिजवान की बात सुनकर फैंस हंस पड़ते हैं वहीं इसके बाद फैन रिजवान से कहता है, 'भाई मोदी नहीं आने देगा।' हालांकि, इसके बाद मोहम्मद रिजवान फैन की बातों का जवाब नहीं देते और अपनी बैटिंग पर ही फोकस करने लगते हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में एशिया कप 2023 को लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह का कमेंट सुर्खियों में बना हुआ है। 

यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में होने वाला है। लेकिन, जय शाह ने कहा कि भारत पाकिस्तान नहीं जाएगा और टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर होगा। इसके बारे में, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कि तरफ से कहा गया कि अगर भारत अंततः पाकिस्तान नहीं आता है, तो इससे 2023 में भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप में उनकी भागीदारी प्रभावित होगी। मतलब वो भी वनडे विश्वकप खेलने के लिए भारत नहीं आएंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार