ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से मात देने के बाद अब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ आमने-सामने होगी। सीरीज का पहला मैच 28 सितंबर(बुधवार) को खेला जाएगा।

Advertisement

IND vs SA: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – बुधवार, सितंबर 28, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे
वेन्यू – ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम,तिरुवनंतपुरम

IND vs SA: Match Preview

हाल ही में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक टी-20 सीरीज में 2-1 से हराया है। ब्लू आर्मी के सभी बल्लेबाज़ फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 3 मैचों में 115 रन जड़े। हार्दिक पांड्या ने भी बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया और सीरीज में 105 रन अपने नाम किये।

मेजबानो की गेंदबाज़ी चिंता का विषय बन चुकी है। टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार बिल्कुल भी लय में नज़र नहीं आए है। इस सीरीज में उन्होंने 7 ओवर में 91 रन खर्चते हुए महज़ 1 विकेट ही हासिल किया। हालांकि टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि युवा गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम का हिस्सा होंगे जिससे टीम की गेंदबाज़ी को मजबूती जरूर मिलेगी। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ गज़ब का रहा है। साल 2018 से अब तक भारतीय टीम एक भी टी-20 सीरीज में साउथ अफ्रीका को नहीं हरा सकी है। इस साल रीजा हेंड्रिक्स ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, हेंड्रिक्स ने 7 मैचों में 46.14 की औसत और 139.82 की स्ट्राइक रेट से 223 रन जड़े हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन ने भी 7 मैचों में 202 रन बनाए हैं।

साउथ अफ्रीका की गेंदबाज़ी की बात करें तो लुंगी एनगिडी और स्पिनर तबरेज शम्सी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़ हैं। लुंगी एनगिडी ने 7 मैचों में 13 विकेट हासिल किए हैं, वहीं शम्सी ने 9 मैचों में 12 विकेट चटकाए हैं। बता दें कि इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीकी और भारत के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी जो 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई थी।

IND vs SA : Match Prediction

Advertisement

सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम फेवरेट रहेगी। हाल ही में ब्लू आर्मी ने वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक सीरीज में हराया है।

IND vs SA Head-to-Head

कुल – 20
भारत – 11
साउथ अफ्रीका – 8
बेनतीजा – 01

Advertisement

IND vs SA Team News

भारत – भारतीय टीम में मोहम्मद शमी और दीपक हुड्डा की जगह श्रेयस अय्यर और शाहबाज़ अहमद को जगह मिली है।

साउथ अफ्रीका – टेम्बा बावुमा, एनरिक नॉर्खिया, और कगिसो रबाडा साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे।

Advertisement

IND vs SA Probable Playing XI

भारत- केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल/मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

दक्षिण अफ्रीका - क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रस्सी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड मिलर, एनरिक नॉर्खिया, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी

Advertisement

IND vs SA Fantasy XI

विकेटकीपर- क्विंटन डी कॉक
बल्लेबाज- विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर
ऑलराउंडर- अक्षर पटेल, एडेन मार्कराम
गेंदबाज- कगिसो रबाडा, जसप्रीत बुमराह, एनरिक नॉर्खिया, अर्शदीप सिंह

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार