Ind Vs SA T20 Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ। आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन के आधार पर दिनेश कार्तिक और दीपक हुड्डा की टीम में वापसी हुई। वहीं शिखर धवन जिन्होंने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया उन्हें टीम में मौका नहीं मिला। साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज के लिए ऐसे खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली जिनके लिए आईपीएल 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे 5  खिलाड़ी जो खराब IPL के बावजूद बच गए।

Advertisement

वेंकटेश अय्यर: आईपीएल 2022 में केकेआर के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया। वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल 2022 के 12 मैचों में 16.55 की औसत और 107. 69 की बेहद खऱाब स्ट्राइक रेट से महज 182 रन बनाए। वहीं ऑलराउंडर होने के बावजूद उन्होंने आईपीएल 2022 के सीजन में 0 विकेट लिया। बावजूद इसके उन्हें टीम इंडिया में चुना गया है।

Advertisement

ईशान किशन: मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी ने वैसे तो आईपीएल 2022 में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। लेकिन, ईशान किशन के बल्ले से ये रन तब आए जब मुंबई की टीम का आईपीएल 2022 से पत्ता साफ हो चुका था। ईशान किशन ने टीम के लिए एक भी मैच जिताऊ पारी नहीं खेली थी। ईशान किशन का स्ट्राइक रेट 120 का था जो टी-20 के लिहाज से काफी खराब है।

रुतुराज गायकवाड़: CSK के इस बल्लेबाज के लिए आईपीएल 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा बावजूद इसके टीम इंडिया में उनकी जगह बरकरार है। रुतुराज गायकवाड़ ने 14 आईपीएल मैचों में 26.29 की  औसत और 126.46 के स्ट्राइक रेट से महज 368 रन बनाए थे।

Advertisement

रवि बिश्नोई: लखनऊ के इस स्पिन गेंदबाज को केएल राहुल की टीम ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले ही अपने स्कवॉड में शामिल कर लिया था। रवि बिश्नोई के लिए आईपीएल 2022 बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा और आईपीएल 2022 के 14 मैचों में 13 विकेट लिए वहीं उनका इकॉनमी रेट भी 8.44 का रहा।

Advertisement

अक्षर पटेल: दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अक्षर पटेल के लिए गेंदबाजी के लिए आईपीएल 2022 बेहद खराब रहा। अक्षर पटेल ने 13 मैचों में केवल 6 विकेट लिए। हालांकि, बल्ले से उनका प्रदर्शन अच्छा रहा और उन्होंने 182 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार