India vs South Africa, 1st ODI: कुलदीप यादव ने लखनऊ में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में गजब की गेंदबाजी की है। कुलदीप यादव ने अपना जादू बिखेरा और एडेन मार्करम का विकेट चटकाया। कलाई के स्पिनर ने एडेन मार्करम को असहज को असहज करते हुए उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

कुलदीप यादव ने ठीक इसी तरह 2019 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेले गए मैच में बाबर आजम को आउट किया था। मार्करम को चकमा देने के बाद, कुलदीप एक क्लासिल लेग-ब्रेक का सहारा लिया। ऑफ के बाहर लैंथ पर पिच हुई बॉल मार्करम को छकाने में कामयाब रही।

Advertisement

बल्ले और पैड के बीच गैप बना और बैटर का ऑफ स्टंप उड़ा ले गई। बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 25 ओवर में 134 रन बना लिए हैं। शार्दुल ठाकुर ने 5 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट झटके हैं।

वहीं रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिया है। टीम इंडिया के लिए वनडे सीरीज में शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है। रुतुराज गायकवाड़ को पहले वनडे मैच में डेब्यू करने का मौका मिला है। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया का मेन स्कवॉड रोहित शर्मा की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार