India vs Sri Lanka 2nd Test:  रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन धनंजय डी सिल्वा (1) को आउट कर डेल स्टेन (Dale Steyn) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट (Most Test Wickets) लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। स्टेन ने अपने करियर में खेले गए 93 टेस्ट मैच में 439 विकेट चटकाए थे। वहीं अश्विन के 86 टेस्ट मैच में ही 442 विकेट हो गए हैं। 

Advertisement

अश्विन ने पहली पारी में 8.5 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद दूसरी पारी 19.3 ओवरों में 55 रन देकर सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए और स्टेन को पीछे छोड़ दिया। 

Advertisement

अश्विन इससे पहले मोहाली में लंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने थे। इस मामले में उन्होंने पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव (Kapil Dev) का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 131 टेस्ट मैच में 434 विकेट चटकाए थे।

मुकाबले की बात की जाए तो भारत ने श्रीलंका को 238 रनों के विशाल अंतर से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम पहली पारी में 109 रनों पर सिमट गई थी पहली पारी में मिली 143 रनों की विशाल बढ़त के बाद भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की और श्रीलंका को जीत के लिए 447 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। तीसरे दिन श्रीलंका की टीम 1 विकेट के नुकसान पर 28 रनों से आगे खेलने उतरी थी और दूसरी पारी में 208 रनों पर ऑलआउट हो गई।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार