श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत ने चौकों-छक्कों की ऐसी बारिश की जिसने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। हालांकि, पंत 96 रन बनाकर आउट हो गए और उनके शतक से चूकते ही पूरे स्टेडियम में मातम पसर गया।

Advertisement

पंत श्रीलंकाई स्पिनर्स पर कहर बनकर टूट रहे थे और ऐसा लग रहा था कि एक उनके बल्ले से एक और शतक निकलने वाला है। लेकिन जब वो 96 पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे तभी सुरंगा लकमल की गेंद उनके बल्ले को मिस करती हुई ऑफ स्टंप की गिल्ली को उड़ा ले गई। पंत बोल्ड हो गए थे लेकिन उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वो शतक से चूक गए हैं।

Advertisement

आउट होने के बाद पंत क्रीज़ पर ही निराशा दिखाते हुए बैठ गए और उनके हाव-भाव ये दिखा रहे थे कि उनका शतक से चूकना उनका दिल तोड़ गया है। पंत को आउट होता देख पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया और एक पल के लिए किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि पंत आउट हो गए हैं।

वहीं, अगर मैच की बात करें तो पंत के ये 96 रन किसी भी शतक से कम नहीं हैं क्योंकि पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन बना लिए हैं । ऐसे में यहां से भारतीय टीम दूसरे दिन एक बड़े स्कोर तक पहुंचना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार