वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6 फरवरी से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

कोहली अगर इस सीरीज में एक शतक जड़ लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में सबसे आगे निकल जाएंगे। कोहली फिलहाल इस लिस्ट में तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। 

Advertisement

कोहली ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 38 पारियों में 9 शतक जड़े हैं, वहीं तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 70 पारियों में 9 शतक अपने नाम किए हैं। कोहली का रिकॉर्ड कैरेबियाई टीम के खिलाफ शानदार रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए 72.09 की औसत से सबसे ज्यादा 2235 रन बनाए हैं। जिसमें 9 शतक के अलावा 11 अर्धशतक शामिल हैं।  

बता दें कि कोहली ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 8-8 शतक जड़े हैं। 

नवंबर 2019 से कोहली के बल्ले से एक भी इंटरनेशनल शतक नहीं निकला है। अगर उनका शतक का सूखा खत्म होता है तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। रिकी पोंटिंग फिलहाल 71 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, वहीं कोहली पिछले दो सालों से 70 शतक पर अटके हुए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार