IND-W vs BAN-W, Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा है। भारतीय की इस पारी में युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने शानदार अर्धशतक जमाया।

Advertisement

महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार (10 सितंबर) को भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 का स्कोर खड़ा किया।

भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शानदार पचासा जड़ते हुए 40 गेंदों में 64 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। प्रतिका रावल ने 24 गेंदों में 20 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए शेफाली के साथ 50 रन जोड़े। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 गेंदों में 24 और ऋचा घोष ने 16 गेंदों में 21 रन जोड़े।

बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में सुल्ताना खातून ने 2 विकेट लिए। नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर और राबेया खान को 1-1 विकेट मिला।

टीमें इस मैच के लिए
भारतीय महिला (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश महिला (प्लेइंग XI): दिलारा अख्तर, शर्मिन अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर, फाहिमा खातून।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार