Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 का तीसरा मुकाबला भारत और थाईलैंड के बीच रविवार, 30 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 08:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2022 के विमेंस एशिया कप में खेला गया था जो कि बांग्लादेश के सिलहट क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित हुआ था। ये सेमीफाइनल मुकाबला था जिसे भारतीय टीम ने 74 रनों से जीतकर अपने नाम किया था। इस मुकाबले की प्लेयर ऑफ द मैच शेफाली वर्मा थी, जिन्होंने 28 गेंदों पर 42 रन ठोके थे और 9 रन देकर 1 विकेट भी लिया था।
IND-W vs THA-W T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 30 अगस्त 2026
समय - 08:00 PM IST
वेन्यू - दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
Dubai International Cricket Stadium, Dubai Pitch Report
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को मदद मिल सकती है। शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अगर बल्लेबाज कुछ समय क्रीज पर टिक जाते हैं तो बाद में उनके लिए रन बनाना आसान हो सकता है।
IND-W vs THA-W T20 Head To Head Record
कुल - 03
भारत - 03
थाईलैंड - 00
IND-W vs THA-W T20 : Where to Watch?
महिला एशिया कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network और OTT प्लेटफॉर्म SonyLiv App पर इन्जॉय कर सकते हैं।
IND-W vs THA-W T20: Player to Watch Out For
भारतीय टीम से स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर थाईलैंड टीम की तो नारूमोल चायवाई, नाओमी हैमिल्टन और थिपचा पुथावोंग अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
India Women vs Thailand Women T20 Probable Playing XI
India Women T20 Probable Playing XI: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़।
Thailand Women T20 Probable Playing XI: नारूमोल चायवाई (कप्तान), नन्नापत कोनचारोएनकाई (विकेटकीपर), चानिदा सुथिरुआंग, नाओमी हैमिल्टन, ओनिचा कामचोमफू, थिपचा पुथावोंग, फन्निता माया, नन्नाफट चाइहान, सुलेपोर्न लाओमी, अपिसारा सुवानचोनराथी, सुनीदा चतुरोंगराटाना।
India Women vs Thailand Women Today's Match Prediction
महिला एशिया कप 2026 के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
IND-W vs THA-W T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND-W vs THA-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India Women vs Thailand Women Match Preview, Women's Asia Cup 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।