India vs Bangladesh 2nd Test Day 4: भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन चायकाल तक 16 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम पहली पारी में अभी भी 95 रन पीछे हैं। 

Advertisement

दूसरे सत्र के अंत पर शुभमन गिल 37 रन और ऋषभ पंत 4 रन बनाकर नाबाद रहे।  बता दें कि पहली पारी में भारतीय टीम की शुरूआत तूफानी रही और यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने मिलकर 3 ओवर में ही 50 रन बना डाले, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसके बाद भारत ने 10.2 ओवर में 100 रन पूरे कर के भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 

Advertisement

यशस्वी जायसवाल ने 51 गेंदों में 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 72 रन की पारी खेली। वहीं रोहित ने 11 गेंदों में 23 रन बनाए जिसमे 3 छक्के और 1 चौका जड़ा। 

बांग्लादेश के लिए हसन महमूद औऱ मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट लिया है। 

गौरतलब है कि चौथे दिन 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम पहली पारी में 233 रनों पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए मोमिनुल हक ने अपने करियर का 13वां शतक लगाया। वह 194 गेंदों में 17 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 109 रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 31 रन बनाए। टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

भारत के लिए पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 विकेट, रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।    
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार