India vs England 2nd Test Day 1 Lunch Report: भारतीय क्रिकेट टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में  इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन लंच तक 2 विकेट के नुकसान पर  98 रन बना लिए हैं। पहले सत्र के अंत पर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल नाबाद रहे। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 15 रन के कुल स्कोर पर केएल राहुल (2) के रूप में पहला झटका लगा। उन्हें तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने अपना शिकार बनाया।

इसके बाद जायसवाल और नायर ने पारी को संभाला औऱ दूसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी कर ली है। इस मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे नायर अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में तबदील नहीं कर पाए। नायर 50 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाकर ब्रायडन कार्स की शॉर्ट गेंद पर स्लिप में हैरी ब्रूक को आसान सा कैच थमा बैठे। 

जायसवाल ने सीरीज में दूसरा पचास प्लस स्कोर बनाया औऱ 69 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने पहले सत्र के अंत तक 1 रन पर नाबाद रहे।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की टीम में तीन बदलाव हुए हैं। साईं सुदर्शन, शार्दुल ठाकुर औऱ जसप्रीत बुमराह की जगह नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और आकाशदीप टीम में आए हैं। इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है 

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार