India vs Namibia T20 World Cup 2026 Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में नामीबिया को 93  रन से हरा दिया। यह रनों के हिसाब से टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत है।  भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है और टीम ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में 4 पॉइंट के साथ पहले नंबर पर हैं।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। भारत की शुरूआत खराब रही और 25 रन के कुल स्कोर पर संजू सैमसन (22) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा (25 रन) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 79 रन जोड़े।

Advertisement

इसके बाद नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या ने शिवम दुबे (23 रन) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की।
टॉप स्कोरर रहे किशन ने 24 गेंदों में छह चौकों और पांच छ्क्कों की बदौलत 61 रन बनाए। वहीं हार्दिक ने 28 गेंदों में 52 रन की पारी खेली, जिसमे चार चौके और चार छक्के जड़े।

नामीबिया के लिए कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने गेंद से कमाल दिखाते हुए 20 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा जेजे स्मिट, बर्नार्ड शोल्ट्ज़ और बेन शिकोंगो ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम 18.2 ओवरों में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉप ऑर्डर ने थोड़ा अच्छा खेल दिखाया लेकिन उसके बाद पारी लड़खड़ा गई। एक समय नामीबिया का स्कोर 2 विकेट पर 86 रन था, जिसके बाद अगले 20  रन पर 8 विकेट गिरे और भारतीय टीम ने मुकाबले में अपनी पकड़ बनाई।

लौरेन स्टीनकैंप ने 29 रन, जैन फ्राईलिंक ने 22 रन और इरास्मस ने 18 रन का योगदान दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत के लिए वरूण चक्रवर्ती ने 7 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार