6 नवंबर। लखनऊ में खेले गए दूसरे टी-20 में भारत ने वेस्टइंडीज को आसानी के साथ 71 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 टी-20 मैचों की सीरीज 2- 0 से अपने नाम कर ली है। स्कोरकार्ड

Advertisement

196 रन की पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 124 रन ही बना सकी। भारत के तरफ से सभी गेंदबाजों से कमाल की और खलील अहमद से लेकर बुमराह ने 2- 2 विकेट अपने नाम किए। क्रुणाल पांड्या को कोई विकेट नहीं मिला।

Advertisement

वेस्टइंडीज के तरफ से सबसे ज्यादा रन डैरेन ब्रावो 23 रन बना सके। गौरतलब है कि इससे पहले रोहित शर्मा (नाबाद 111) के शतक की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज को 196 रनों का लक्ष्य दिया है।  स्कोरकार्ड

पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार