विशाखापट्नम, 20 नवंबर (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत की दूसरी पारी 204 रनों पर समाप्त हुई। इंग्लैंड के सामने अब चौथी पारी में 405 रनों का विशाल टारगेट है। डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे मैच में 10वें विकेट के लिए जयंत यादव (नाबाद 27) के साथ 42 रनों की साझेदारी निभाने के बाद मोहम्मद समी (19) के आउट होते ही पहले सत्र के समापन की घोषणा कर दी गई।

यह भी पढ़ें: रवि शास्त्री ने उड़ाया सौरव गांगुली का मजाक, गांगुली के बारे में कह दी ऐसी बात..

Advertisement

भारतीय पारी में विराट कोहली (81) ने बल्ले से सर्वोच्च योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड और आदिल राशिद ने चार-चार विकेट हासिल किए।

Advertisement

भारत ने पहली पारी के आधार पर 200 रनों की बढ़त ली थी। भारत ने कोहली (167) और चेतेश्वर पुजारा (119) के बल पर पहली पारी में 455 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसमें रविचंद्रन अश्विन (58) ने भी अर्धशतकीय योगदान दिया था।

बड़ा RECORD: दूसरी पारी में भी कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

अश्विन ने इसके बाद गेंद से भी कमाल दिखाते हुए पांच विकेट चटकाए और इंग्लैंड की पहली पारी 255 रनों पर समेट दी। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स (70), जोए रूट (53) और जॉनी बेयरस्टो (53) ने अहम योगदान दिए।

इंग्लैंड के सामने हालांकि अब 405 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है। गौरतलब है कि इंग्लैंड का चौथी पारी में सर्वोच्च स्कोर 387 रन रहा है।

पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच ड्रॉ रहा था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार