20 जनवरी, जोहानसबर्ग (CRICKETNMORE)> भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच जोहरानसबर्ग में खेला जाएगा। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

आपको बता दें कि भारत की टीम सीरीज को पहले ही 2- 0 से हार चुकी है। ऐसे में तीसरा टेस्ट मैच भारत  के लिए इज्जत बचाने वाला होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि भारत ने जोहानसबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अबतक 4 टेस्ट मैच खेले हैं और 3 टेस्ट मैच ड्रा पर खत्न हुआ है तो वहीं एक टेस्ट मैच भारत की टीम जीतने में सफल रही थी। 

साल 2006 में जोहानसबर्ग में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 123 रन से हराया था। ऐसे में भारत के पास तीसरा टेस्ट मैच जीतने का खास मौका है।

जब भारत ने आखिरी टेस्ट मैच 2006 में यहां जीता था तो उस मैच में भारत के तेज गेंदबाज श्रीसंत ने कमाल की गेंदबाजी की थी और 8 विकेट चटकाए थे। उस टेस्ट मैच में भारत की टीम साउथ अफ्रीकी टीम को पहली पारी मे ंकेवल 84 रन पर ऑलआउट कर सकने में भी सफल रही थी। 

Advertisement

ऐसे में अब भारत के पास बेहतरीन तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट मौजूद हैं तो उम्मीद की जा सकती है कि तीसरा टेस्ट मैच भारत जीतने में सफल रहेगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार