Pathum Nissanka Record: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का दूसरा सेमीफाइनल भारत और श्रीलंका (IND vs SL Semi-Final) के बीच गुरुवार, 01 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रीलंकाई दिग्गज पथुम निसांका (Pathum Nissanka) अपने ही सीनियर खिलाड़ी दासुना शनाका (Dasun Shanaka) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उनके पास भारत-श्रीलंका टी20 में नबंर-1 बल्लेबाज़ बनने का सुनहरा मौका है।

Advertisement

पथुम निसांका रचेंगे इतिहास: सबसे पहले ये जान लीजिए कि पथुम निसांका श्रीलंका के एक बेहद ही अहम सदस्य खिलाड़ी हैं। वो टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के लिए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड रखते हैं। उन्होंने अब तक 97 T20I की 96 पारियों में लगभग 30 की औसत से 2784 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 19 अर्धशतक ठोके।

पथुम निसांका ने भारत के खिलाफ भी 12 टी20 इंटरनेशनल में 421 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि वो एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 31 रन की पारी खेलकर दासुन शनाका का महरिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वो ऐसा करके भारत-श्रीलंका टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। एक बार फिर बता दें कि फिलहाल ये रिकॉर्ड दासुन शनाका के नाम दर्ज है। उन्होंने भारत के सामने 25 टी20 में 452 रन बनाए हैं।

भारत बनाम श्रीलंका टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन

  • दासुन शनाका (श्रीलंका) - 25 मैचों में 23 मैचों में 452 रन
  • पथुम निसांका (श्रीलंका) - 12 मैचों की 11 पारियों में 421 रन
  • रोहित शर्मा (भारत) - 19 मैचों में 17 पारियों में 411 रन
  • कुसल परेरा (श्रीलंका) - 13 मैचों में 12 पारियों में 392 रन
  • शिखर धवन (भारत) - 12 मैचों की 11 पारियों में 375 रन

याद दिला दें कि भारत-श्रीलंका के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2026 के वर्ल्ड कप में खेला गया था। ये मुकाबला दुबई के मैदान पर हुआ था जिसमें पथुम निसांका ने 58 गेंदों पर 7 चौके 6 छक्के लगाकर शतकीय पारी खेली थी और पूरे 107 रन बनाए। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भी ऐसा कुछ कारनामा कर पाते हैं या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका की टीम: अशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुल्ले, सिनेथ जयवर्धने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, सहन अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुशन हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांत वियासकांत, नुवान तुषारा, थरिंदु रत्नायके, वनुजा सहन, सोहन डी लिवेरा, गरुका संकेथ।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार