22 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। पिछले कुछ समय में भारतीय बल्लेबाजों को बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने खासा परेशान किया है, खासकर छोटे फॉर्मेट में। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली की टीम ट्रेंट बोल्ट को एक बड़े खतरे के रूप मे देख रही है। 

Advertisement

पिछले कुछ समय का इतिहास भारत की कमजोरी का गवाह

Advertisement

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने जून में हुए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया था। इसके अलावा हाल ही में गुवाहटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 27 वर्षीय जेसन बेहेरेन्डोरफ़ भारत के चार बल्लेबाजों को आउट किया था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज मिचेल स्टार्क और बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान ने पिछले कुछ समय में भारतीय बल्लेबाजों को बहुत परेशानी में डाला है।क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

 

ट्रेंट बोल्ट का भारत के खिलाफ प्रदर्शन

ट्रेंट बोल्ट ने अपने वनडे करियर में कुल 51 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें से भारत के खिलाफ उन्होंने 4 मुकाबले खेले हैं और 6 विकेट हासिल किए हैं और ये सारे मुकाबले बोल्ट 2016 के भारत दौरे पर ही खेले। इस दौरान उन्होंने दो बार हिटमैन रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। 

बता दें कि 2015 वर्ल्ड कप के बाद बोल्ट न्यूजीलैंड के सबसे खतरनाक गेंदबाज बनकर उभरे हैं। इस टूर्नामेंट के बाद उन्होंने 41 मैचों में 80 विकेट चटकाए हैं। बोल्ट ने बोर्ड प्रेजिडेंट इलेवन के खिलाफ हुए पहले प्रैक्टिस मैच में पांच विकेट भी चटकाए थे, जो न्यूजीलैंड के लिए एक अच्छी खबर है।क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

Advertisement

बोल्ट का तोड़ निकालने के लिए टीम इंडिया ने बल्लेबाजों ने वानखेड़े स्टेडियम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी पर जमकर प्रैक्टिस की। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार