दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का मानना है कि मौजूदा भारतीय टीम दुनिया की बेस्ट टी-20 इंटरनेशनल टीम है और अगले साल भारत की मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की सबसे प्रबल दावेदार है। 

Advertisement

हरभजन का यह बयान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) को टी-20 सीरीज मे मिली जीत के बाद आया है। भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। शुक्रवार को भारत ने रविंद्र जडेजा और युजवेंद्र के दम पर 11 रन से जीत हासिल की थी। वहीं रविवार को रविंद्र जडेजा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी के दम पर 195 रनों का लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। 

Advertisement

हरभजन के अनुसार आईपीएल में युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने से फायदा हुआ है। इससे युवा खिलाड़ियों को दबाव में खेलने का अनुभव मिला है।

हरभजन सिंह ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, “ हां, निश्चित रूप से, भारत वर्ल्ड कप जीत के लिए पसंदीदा टीम है। मुझे लगता है जिस तरह के खिलाड़ी हमारे पास हैं, वह स्टार्स के साथ आईपीएल में खेलते हैं और दूसरों की तुलना में स्थिति के अनुकूल खुद को ढालना बहुत जल्दी सीख जाते हैं। यह चीज उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनाती हैं।”

हरभजन ने आगे कहा, “  उच्च दबाव में, उन्होंने आईपीएल में अपनी-अपनी टीमों के लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। यह टीम इंडिया के लिए एक सकारात्मक संकेत है। मौजूदा समय में भारत वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे मजबूत टी-20 इंटरनेशनल टीम है, कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कहां खेल रहे हैं।”

इसके अलावा हरभजन ने हार्दिक पांड्या को वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल से बेहतर खिलाड़ी बताया है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार