12 जनवरी। पीटर हैंड्सकॉम्ब (73), उस्मान ख्वाजा( 59) और शॉन मार्श (54) की अर्धशतकीय पारी के कारण सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम 50 ओवर में 5 विकेट पर 288 बना पाने में सफल रही। स्कोरकार्ड
Advertisement
भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी 5 ओवरों में 59 रन लुटाए। भारत के तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट चटकाए तो वहीं कुलदीप यादव को भी 2 विकेट मिले।
Advertisement
सर रविंद्र जडेजा को एक विकेट मिला। आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस ने आखिरी समय में तेजी से रन बनानें की कोशिश की और 47 रन बनाकर नाबाद रहे।
इसके साथ - साथ कंगारू कप्तान एरोन फिंच केवल 6 रन ही बना पाए। अब भारत को 50 ओवर में रन जीत के लिए बनानें होंगे। 16 गेंद पर 24 रन की पार्टनरशिप ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस ने की जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया की टीम 288 रन बना पाने में सफल रही।