सेंचुरियन,13 जनवरी (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने शनिवार को सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। केपटाउन में खेले गए पहले मैच में जीत हासिल करते हुए साउथ अफ्रीका ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब उसकी नजरें इस मैच मे जीत हासिल करते हुए सीरीज अपने नाम करने पर होंगी।

Advertisement

वहीं भारत पिछले टेस्ट मैच को भुलाकर इस मैच में बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करते हुए सीरीज जीत की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगा। भारतीय टीम ने इस मैच में तीन बदलाव किए हैं। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के स्थान पर लोकेश राहुल को टीम में जगह दी गई है। भुवनेश्वर कुमार की जगह ईशांत को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। 

वहीं विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के स्थान पर पार्थिव पटेल को मौका मिला है। बता दें कि साहा के बाहर होने का कारण चोट है। 

 वहीं साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। चोटिल डेल स्टेन के स्थान पर लुंगीसानी निगडि को टीम में जगह मिली है। वह पदार्पण कर रहे हैं।

Advertisement

टीमे:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर),हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डीन एल्गर, एडिन मार्कराम, हाशिम अमला, अब्राहम डिविलियर्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वार्नोन फिलेंडर, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगीसानी निगडि, मोर्ने मोर्केल।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार