सेंचुरियन, 12 जनवरी (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि केपटाउन जैसी ही पिच का सामना उसे सेंचुरियन में शनिवार से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में करना है। ऐसे में अगर भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में हार से बचना है, तो उसे सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में होने वाले दूसरे टेस्ट को हर हाल में पास करना होगा।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकटे मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 72 रनों से पराजित कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी।

Advertisement

पिछले मैच में नजर डाली जाए, तो भारत के तेज गेंदबाजों ने अपनी भूमिका बखूभी निभाई थी, लेकिन उसके बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए।

 

साउथ अफ्रीका के कोच ओटिस गिब्सन ने कहा था कि वह चार तेज गेंदबाजों के साथ आगे के मैच खेलना चाहेंगे। अगर मेजबान टीम की यहीं रणनीति है, तो भारत के लिए दूसरा टेस्ट जीतना नामुमकिन हो सकता है, क्योंकि दूसरी पारी में डेल स्टेन जैसे दिग्गज गेंदबाज की अनुपस्थिति के बावजूद साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट में भारत को घुटने टेकने पर मबजबूर कर दिया था।
भारतीय टीम को दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए अपनी बल्लेबाजी मजबूत करनी होगी, ताकि वह 208 रनों जैसे लक्ष्य को हासिल करने में चूके न।

साल 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पदार्पण मैच में शतक लगाने वाले भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि टीम के लिए इस सीरीज में वापसी की उम्मीद न के बराबर है। उनका कहना है कि सेंचुरियन टेस्ट मैच में भारत को छह बल्लेबाजों और चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए।

Advertisement

दूसरे टेस्ट मैच के लिए बल्लेबाजों को सलाह देते हुए सहवाग ने कहा कि उन्हें ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को नहीं छोड़ना चाहिए और स्ट्रेट ड्राइव तथा फ्लिक खेलना होगा।

इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए कप्तान विराट कोहली प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव कर सकते हैं। सलामी बल्लेबाजी में शिखर धवन की जगह केएल राहुल का प्लेइंग इलेवन में आना पक्का है। वहीं हिटमैन रोहित शर्मा की जगह विदेश पिचों पर रन बनाने में माहिर अंजिक्या रहाणे को मिल सकता है। 

 
Advertisement

इसके अलावा, कप्तान विराट कोहली, और चेतेश्वर पुजारा को भी बड़ी भूमिका निभानी होगी।

भारत के पास भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोक सकते हैं। उन्होंने यह काम पहले टेस्ट मैच में बखूबी किया था। हालांकि, भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन पहली पारी में दो विकेट लेने में सफल रहे, लेकिन दूसरी पारी में किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों की बात की जाए, तो भारतीय बल्लेबाजों के लिए पिछले टेस्ट मैच में नौ विकेट लेने वाले वर्नोन फिलेंडर दूसरे टेस्ट में भी सबसे बड़ी मुसीबत बन सकते हैं।

Advertisement

इसके अलावा, कगीसो रबाडा, मोर्ने मोर्केल भी भारत की सीरीज की हार से बचने की कोशिश में पानी फेर सकते हैं। साउथ अफ्रीका अपने चौथे तेज गेंदबाज के रूप में क्रिस मॉरिस को मैदान पर उतार सकती है और स्पिन गेंदबाज केशव महाराज को एक और मौका दे सकती है।

 

भारत के खिलाफ अगर टेस्ट सीरीज की जीत का सिलसिला कायम रखना है, तो साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को भी दूसरे टेस्ट मैच में थोड़ी औ? मेहनत करनी होगी।

Advertisement

कप्तान फाफ डु प्लेसिस, अब्राहम डिविलियर्स और क्विंटन डी कॉक के अलावा हाशिम अमला को भी अहम भूमिका निभानी होगी। अमला पहले टेस्ट मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। इसके अलावा, डीन एल्गर और एडिन मार्कराम को भी मेहनत करनी होगी।

साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में दो खिलाड़ियों को शामिल किया है। टीम में 21 वर्षीय नए खिलाड़ी लुंगी नगीदी और तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर को जगह मिली है।

टीम:

Advertisement

भारत: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या।  

साउथ अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एबी डी विलियर्स, डीन एल्गर, केशव महाराज, एडिन मार्कराम, मोर्ने मोर्केल, वेर्नोन फिलेंडर, कागिसो रबाडा ।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार