5 फरवरी,दुबई (CRICKETNMORE)। सेंचुरियन में खेले गए दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका पर शानदार जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया आईसीसी वनडे इंटरनेशनल रैकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है। सीरीज की शुरुआत से पहले भारत और साउथ अफ्रीका दोनों के 120 पॉइंट्स थे। लेकिन कोहली एंड कंपनी दशमलव की गणना में साउथ अफ्रीका से आगे निकल गई है।
वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले आईसीसी ने एक मीडिया रिलीज जारी कर जानकारी दी थी कि भारतीय क्रिकेट टीम को वनडे रैकिंग में टॉप पर पहुंचने के लिए साउथ अफ्रीका को छ मैचों की वनडे सीरीज 4-2 या उससे बेहतर अंतर से हरानी होगी। वहीं साउथ अफ्रीका को नंबर 1 की कुर्सी बचाने के लिए सारीज को कम से कम ड्रॉ करवाना होगा। लेकिन शुरुआती दो वनडे मैच जीतकर भारत ने अभी से रैकिंग में बढ़त हासिल कर ली है।
अगर भारत को आगे भी 50 ओवर के क्रिकेट में नंबर 1 रैकिंग बरकरार रखनी हो तो उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी बचे 4 मैचों में से 2 मैचों में जरुर जीत हासिल करनी होगी। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS
वहीं इंग्लैंड के हाथों वनडे सीरीज में 4-1 की हार झेलने के बाद वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। इंग्लैंड की टीम तीसरे स्थान पर काबिज है।