England vs India 1st T20I: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बावजूद अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला, जबकि आखिर में शिवम दुबे ने तेज बल्लेबाजी कर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। 

Advertisement

इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (1 जुलाई) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

हालांकि भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन 1 रन और ईशान किशन बिना खाता खोले रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। ऐसे स्थिती में अभिषेक शर्मा ने एक छोर से आक्रामक अंदाज अपनाते हुए सिर्फ 24 गेंदों में 59 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

अभिषेक को कप्तान श्रेयस अय्यर का भी अच्छा साथ मिला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 82 रन की अहम साझेदारी की। श्रेयस ने 47 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने शानदार फिनिशिंग करते हुए 21 गेंदों में नाबाद 42 रन की तेज पारी खेली। इस तरह भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में साकिब महमूद ने 3 विकेट झटके। वहीं सैम करन और आदिल राशिद को 1-1 सफलता मिली।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार