India Tour Of Sri Lanka 2026 Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम के अगस्त में होने श्रीलंका में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार (2 जुलाई) को इसकी जानकारी दी।
सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा औऱ आखिरी टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त को कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में होगा।
यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल का हिस्सा है।
पिछले साल के आखिर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद, यह सीरीज इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशइप में भारत की पहली टेस्ट सीरीज होगी। भारतीय टीम ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेला था, दो इस WTC साइकल का हिस्सा नहीं था क्योंकि अफगानिस्तान की टीम उन नौ WTC टीमों में शामिल नहीं है। साथ ही, यह सीरीज 2017 के बाद भारत का पहला टेस्ट दौरा भी होगा, जब उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी में मेजबान टीम को 2-0 से हराया था। उस दौरे के ज्यादातर खिलाड़ी या तो संन्यास ले चुके हैं या सिलेक्शन के लिए उन पर विचार नहीं किया जा रहा है।
मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में भारत की टीम फिलहा पांचवें नंबर पर है, वहीं श्रीलंका छठे नंबर पर हैं।