13 जनवरी, पटना (CRICKETNMORE) । भारत के अंडर 19 क्रिकेट टीम के कप्तान इशान किशन को बीती रात पटना पुलिस ने लापरवाही से ड्राइविंग करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया।  इशान पर आरोप था कि उन्होंने कार से एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे उसके अंदर बैठे लोग बुरी तरह घायल हो गए। 17 वर्षीय इशान पर घटना स्थल पर मौजूदा लोगों के साथ बदतमीजी करने का भी आरोप है।  

Advertisement

खबरों के अनुसार किशन अपने पिता की कार चला रहे थे और स्पीड ज्यादा होने के काऱण उन्होंने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के कराण ऑटो में बैठे लोगों को काफी चोट आई। जिसके बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई और खबरों के मुताबिक कुछ लोगों ने किशन के साथ मारपीट भी की। 

Advertisement

मामला बढ़ने के बाद पटना पुलिस ने इशान किशन और इस विवाद में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

घरेलू मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के चलते किशन को हाल ही में भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया है। उन्होंने 2014 में 16 साल की उम्र में झारखंड की तरफ से डेब्यू किया था।  जिसके बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी के 10 मैचों में 40.88 की औसत से 736 रन बनाए थे। 

अंडर 19 वर्ल्ड कप बांग्लादेश की मेजबानी में 27 जनवरी से खेला जाएगा और भारत का पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 28 जनवरी को होना है। 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार