एडिलेड, 8 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 40) और कप्तान विराट कोहली (34) की सधी हुई साझेदारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की अपनी दूसरी पारी में शनिवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं। पहली पारी में 15 रन की बढ़त के साथ भारत 166 रन आगे है। खेल के तीसरे दिन कई रिकॉर्ड्स बने,आइए जानते हैं।  

Advertisement

कोहली ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज

Advertisement

विराट कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया में 1,000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए। वह ये कारनामा करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ने यह उपलब्धि हासिल की है।

 

ऋषभ पंत ने की एमएस धोनी की बराबरी

ऋषभ पंत ने भारत के लिए बतौर विकेटकीपर एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। पंत ने पहली पारी में उस्मान ख्वाजा,पीटर हैंड्सकॉम्ब, टिम पेन, ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क और जोस हेजललवुड का कैच लपका। उनसे पहले धोनी ने साल 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 कैच पकड़े थे। 

 
Advertisement

विराट कोहली ऐसा करने वाले पहले कप्तान

विराट कोहली भारत के पहले कप्तान बन गए हैं,जिसने टेस्ट क्रिकेट में अपने देश और विदेशी सरजमीं पर 2000 से उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

 
Advertisement

नाथन लियोन ने कोहली के खिलाफ किया कमाल

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोने विराट कोहली (34) को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही वह कोहली को टेस्ट क्रिकेट मे सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। यह छठी बार है जब उन्होंने कोहली को आउट किया है।

Advertisement

(SAURABH SHARMA)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार