India vs Australia 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। दूसरे दिन मैच पर मजबूत पकड़ होने के बावजूद टीम इंडिया ने तीसरे दिन खराब खेल खेला और हाथ में आया मैच गवा दिया। इस मैच में भारत के लिए ज्यादा कुछ तो खास नहीं रहा लेकिन ऋद्धिमान साहा ने अपनी विकेटकीपिंग से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी की यादें ताजा कर दीं।

Advertisement

बल्लेबाजी के दौरान मैथ्यू वेड रविचन्द्रन अश्विन की गेंद पर चकमा खा गए और शॉट लगाते ही रन चुराने की कोशिश की। गेंद पृथ्वी शॉ के पैड से टकराकर आगे निकल गई ऋद्धिमान साहा ने चतुराई का परिचय देते हुए शानदार विकेटकीपिंग की और एम एस धोनी की स्टाइल में बिना देखे गेंद से गिल्लियां बिखेर दीं। 

Advertisement

ऋद्धिमान साहा की विकेटकीपिंग को देखकर कमेंटरी कर रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोटिंग को भी धोनी की याद आ गई। रिकी पोटिंग ने कहा कि, 'यह धोनी की तरह की विकेटकीपिंग है।' बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी ने टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सबसे कम स्कोर बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने दूसरी पारी में महज 36 रन बनाकर यह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

वहीं अगर मैच की बात करें तो पहली पारी में 53 रन की लीड के चलते ऑस्ट्रेलिया को यह टेस्ट मैच जीतने के लिए महज 90 रनों की जरूरत थी जिसे कंगारूओं ने बिना किसी दिक्कत के 8 विकेट से हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से दूसरी पारी में जॉश हेजलवुड ने 5 और पैट कमिंस ने 4 विकेट अपने नाम किए थे। टिम पेन को पहली पारी में नाबाद 73 रनों के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार