आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच से पहले टीम इंडिया अपना दूसरा प्रैक्टिस मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं और विराट कोहली एक गेंदबाज़ की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। इस मैच में अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर रविचंद्रन अश्विन ने टी-20 क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है।

Advertisement

अश्विन ने कंगारू पारी के दूसरे और अपने पहले ही ओवर में डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श को आउट करके फैंस को खुश होने का मौका दे दिया। इस मैच से पहले ये सवाल उठ रहे थे कि क्या अश्विन को भारत की प्लेइंग इलेवन में भी जगह मिलेगी या नहीं लेकिन कंगारूओं के खिलाफ इस प्रदर्शन के बाद उनके आलोचकों का मुंह बंद हो गया होगा।

Advertisement

35 साल की उम्र में भी अश्विन की गेंदबाज़ी में वही पुरानी धार नज़र आ रही है ऐसे में उनको आने वाले मैचों में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना लगभग तय है। हालांकि, दो गेंदों में दो विकेट लेने वाले अश्विन हैट्रिक नहीं ले पाए लेकिन उनका ये प्रदर्शन कप्तान विराट कोहली के लिए सुखद एहसास होगा।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था जो कि काफी हद तक गलत साबित हुआ। ताज़ा समाचार लिखे जाने तक कंगारू टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार