एडिलेड, 25 जनवरी | पांच मैचों की वन डे सीरीज हारने से आहत भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को जब आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज करेगी को तो उसकी कोशिश हार का बदला लेने की होगी। भारत ने अंतिम मुकाबले में जीत हासिल की थी और अब उसकी कोशिश इस लय को बनाए रखने की होगी। आस्ट्रेलिया ने भारत को वन डे सीरीज में 4-1 से मात दी थी। 

Advertisement

यह टी-20 सीरीज इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि इसी साल मार्च में भारत की मेजबानी में टी-20 विश्व कप भी होना है। इस सीरीज से दोनों टीमों को विश्व कप से पहले अपनी तैयारी को परखने का मौका भी मिलेगा। 

Advertisement

शुरू के चार मैच जीत कर आस्ट्रेलिया ने भारत को काफी परेशान किया था लेकिन अंतिम मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाया था और जीत हासिल की थी। उस जीत के बाद भारत का मनोबल बढ़ा होगा जो टी-20 में काम आएगा। 

टी-20 में भारत की टीम में युवराज सिंह, सुरेश रैना, तेज गेंदबाज आशीष नेहरा और स्पिनर हरभजन सिंह की वापसी हुई है। जिनके आने से टीम मजबूत नजर आ रही है। 

मंगलवार को होने वाले मैच में इन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है। 

रैना ने हाल ही में सयैद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में शानदर प्रदर्शन कर अपनी टीम उत्तर प्रदेश को जीत दिलाई थी। 

Advertisement

सिडनी में अपने पहले मैच में दो विकेट लेकर सबको प्रभावित करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। वहीं चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह टीम में शामिल किए गए ऋषि धवन को भी अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। 

बल्लेबाजी में फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन पर टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी। वन डे में कमजोर साबित हुए मध्यक्रम और निचले क्रम में युवराज, रैना के साथ कप्तान धौनी के होते यह कमी पूरी हो सकती है। 

दूसरी तरफ शानदार फॉर्म में चल रही आस्ट्रेलिया को अपने धुरंधर बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के बिना ही मैदान पर उतरना पड़ेगा। आस्ट्रेलिया के पास हालांकि डेविड वार्नर, एरॉन फिंच, स्टीवन सिम्थ और शॉन मार्श जैसे बल्लेबाज हैं जो उनकी कमी पूरी कर सकते हैं। 

Advertisement

बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले उस्मान ख्वाजा को भी टीम में शामिल किया जा सकता है। 

इस टी-20 सीरीज के लिए हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन को टीम में शामिल किया गया है। वहीं तेज गेंजबाज शान टेट की पांच साल बाद टीम में वापसी कर रहे है। 

भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उसे पांच मैचों में जीत मिली है। अगर भारत, आस्ट्रेलिया को इस तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से हरा देता है तो वह टी-20 में शीर्ष स्थान पर आ जाएगा। भारत इस समय रैंकिंग में आठवें स्थान पर है। 

Advertisement

टीमें : 

आस्ट्रेलिया संभावित) : डेविड वार्नर, एरॉनव फिंच (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, क्रिस लयन, ट्रेविस हेड, शेन वाटसन, जेम्स फॉल्कनर, मैथ्यू वेड (विकेट कीपर), जॉन हेस्टिंग्स, नाथन लॉयन, कैमरन वॉयस, शॉन टेट।

भारत (संभावित) : शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेन्द्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेट कीपर), हार्दिक पंड्या, रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार