भारत औऱ बांग्लादेश के बीच बर्मिंघम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। रैकिंग में बड़ा अंतर होने के बावजूद भी दोनों ही टीमें फैंस का खूब मनोरंजन करेंगी। बांग्लादेश की टीम पहली बार किसी आईसीसी टू्र्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है, जिससे उसके खिलाड़ियों को मनोबल काफी बढ़ा होगा।वहीं साउथ अफ्रीका को रौंदकर ग्रुप बी में टॉप करने वाली भारतीय टीम इस नॉकआउट मुकाबले में बांग्लादेश को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो इस मैच मे धमाल मचा सकते हैं। 

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पहले दो मैचों पर बैंच पर बैठाया गया लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में उनकी प्लेइंग इलेवन में वापकी हुई। इस मुकाबले में उन्होंने हाशिम अमला का बड़ा विकेट हासिल किया। अश्विन सेमीफाइनल में बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर भारी पड़ सकते हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 मैचों में आठ विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 51 रन देकर 3 विकेट रहा है।

 

मुश्फिकुर रहीम

Advertisement

छोटे कद के मुश्फिकुर रहीम मिडल ओवरों में अपनी टीम के बड़ी मजबूती दे सकते हैं। वह धैर्य के साथ बल्लेबाजी करने के साथ जरूरत पड़ने पर विस्फोटक अंदाज भी दिखा सकते हैं। स्पिन औऱ तेज गेंदबाजी के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले मुश्फिकुर मिडिल ओवरों में टीम इंडिया के लिए खतरा साबित हो सकते हैं।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

मुश्फिकुर ने इंग्लैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में शानदार अर्धशतक बनाया था लेकिन न्यूजीलैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह नाकाम रहे। लेकिन उनका रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा रहा है। मुश्फिकुर ने भारत के खिलाफ 18 वन डे मैचों में 36.92 की औसत से 517 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 117 रन रहा है। 

 
Advertisement

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के हिटमैन यानी रोहित शर्मा  शानदार फॉर्म में है। ग्रुप स्टेज में तीन मैचों में उनकी शुरूआत शानदार रही लेकिन वह अपनी पारी को शतक में तबदील नहीं कर सके। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित खुद मैच विनिंग प्रदर्शन करना चाहेंगे।

Advertisement

रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ 9 मैचों में 33.55 की औसत से 302 रन बनाए हैं, जिसमें 137 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

 

 

शाकिब अल हसन

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास सबसे बेहतरीन खिलाड़ी मानें जानें वाले ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने  लीग स्टेज में शानदार शतक लगाकर न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। शाकिब हमेशा से अपनी टीम की जीत मे अहम किरदार निभाते रहे हैं।

शाकिब ने बांग्लादेश के खिलाफ 33 रन देकर चार विकेट लिए थे। इसके अलावा महमादुल्लाह के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 224 रन की पार्टनरशिपर कर टीम को जीत दिलाई । शाकिब सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों के परेशान कर सकते हैं। शाकिब ने भारत के खिलाफ 15 मैचों में 37.92 की औसत से 493 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 17 विकेट भी हासिल किए हैं।

 
Advertisement

जसप्रीत बुमराह

युवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उमेश यादव की गैरमौजूदगी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।  उन्होंने हाशिम अमला और क्विंटन डि कॉक के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी की।

Advertisement

बुमराह के पास गेंदबाजी में खूब विविधता है जिसके चलते वह शुरूआत और अंतिम के ओवरों में बांग्लादेश के बल्लेबाजों के परेशान कर सकते हैं। डेथ ओवरों में अपनी बेहतरीन यॉर्करों से वह बांग्लादेश के बल्लेबाजों को मुसीबत में डाल सकते हैं। यह बांग्लादेश के खिलाफ बुमराह का पहला मैच होगा।  

(सौरभ शर्मा)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार