18 जुलाई (लंदन) । लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम ने लंच के समय तक 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड अभी इंडिया से 244 रन पीछे हैं। इयान बैल 11 रन और गैरी बैलेंस 7 अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।
Advertisement
इंडिया की तरफ से पहले सत्र में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया। इंग्लैंड के कप्तान एलियेस्टर कुक (10) उनका पहला शिकार बने। इसके अलावा उन्होंने सैम रॉबिन्सन ने 17 रन बनाए।
Advertisement
इससे पहले टीम इंडिया आज 9 विकेट के नुकसान पर 290 पर खेलने उतरी थी। लेकिन मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा की जोड़ी इसमें ज्यादा रन नहीं जोड़ पाई। बेन स्टोक्स ने शमी (19) को आउट करके इंडिया की पहली पारी को 295 पर रोक दिया।