India vs England 1st ODI Preview:टी-20 सीरीज पर कब्जा करने के बाद अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी, जिसका पहला मुकाबला मंगलवार (12 जुलाई) को लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। 

Advertisement

इंग्लैंड ने हाल ही में न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में 3-0 से मात दी थी। इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने 498 रन का विशाल स्कोर बनाया था, जो इस फॉर्मेट का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम ने इस साल सिर्फ दो वनडे सीरीज खेली है।  इस साल की शुरूआत में साउथ अफ्रीका दौरे पर 3-0 से वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी सरजमीं पर वेस्टइंडीज को 3-0 से सीरीज हराई थी। 

Advertisement

इस सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में जो रूट, बेन स्टोक्स की वापसी हुई है। रूट ने अपना आखिरी वनडे मैच पिछले साल जुलाई में खेला था।  वहीं भारतीय टीम में शिखर धवन, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी नजर आएंगे।

एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड ( India vs England ODI Head to Head)

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 103 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 55 और इंग्लैंड ने 43 मैच में जीत दर्ज की है। दो मुकाबले टाई रहे हैं और तीन बिना किसी परिणाम के खत्म हुए हैं।

कहां देख सकते हैं मुकाबला (India vs England ODI Live Streaming)

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देख सकेंगे। 

ये हो सकती है प्लेइंग XI (India vs England 1st ODI Probable XI)

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

Advertisement

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, लियाम लिविंगस्टोन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कुरेन, डेविड विली, मैट पार्किंसन, रीस टॉपली

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार