विशाखापट्नम, 19 नवंबर।  विराट कोहली (नाबाद 56) और रविचंद्रन अश्विन के पांच विकेटों की बदौलत भारत ने डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड पर 297 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन अश्विन (67/5) की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की पहली पारी 255 रनों पर समेट दी और उसके बाद दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 98 रन बनाते हुए मैच पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोहली फिर भड़के , इस बार साहा के गलती पर दिखाया अपना गुस्सा

कोहली के साथ अजिंक्य रहाणे 22 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच 58 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। OMG: कोहली को इस मामले में पछाड़ दिया इंग्लैंड खिलाड़ियों ने, ऐसा हुआ पहली बार

भारत ने हालांकि मुरली विजय (3), लोकेश राहुल (10) और चेतेश्वर पुजारा (1) के रूप में अपने शुरुआती तीन विकेट सस्ते में गंवा दिए। दिन का पहला सत्र इंग्लैंड के नाम रहा। पांच विकेट पर 103 रनों से आगे खेलने उतरी इंग्लैंड ने इस सत्र में जॉनी बेयरस्टो (53) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाते हुए अपने स्कोर में 88 रन जोड़े। बेयरस्टो और बेन स्टोक्स (70) ने छठे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। दूसरी पारी में भी कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

हालांकि इसके बाद दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने अपने शेष चार विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए। दूसरे सत्र में गिरे इन चार विकेटों में तीन विकेट अश्विन ने लिए। आदिल राशिद 32 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। जोए रूट (53) ने भी अर्धशतकीय योगदान दिया। भारत ने पुजारा (119), कोहली (167) और अश्विन (58) की बदौलत पहली पारी में 455 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है।OMG: भारत के इस युवा बल्लेबाज ने तोड़ा रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार