विशाखापट्टनम, 17 नवंबर (CRICKETNMORE)| भारत ने डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पारी शुरू करने का फैसला किया। भारत दो बदलाव के साथ इस मैच में उतरा है। जयंत यादव को पदार्पण का मौका देने का फैसला किया है। वह अमित मिश्रा की जगह शामिल किए गए हैं।

लाइव अपडेट्स,दूसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड

Advertisement

वहीं चोट से उबरकर और रणजी ट्रॉफी में अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित करके लोकेश राहुल ने राष्ट्रीय टीम में वापसी की है। वह गौतम गंभीर की जगह लेंगे।

Advertisement

भारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज जोए रूट के करियर का यह 50वां टेस्ट मैच है। इसके अलावा भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय जहां टेस्ट क्रिकेट में 3,000 रन पूरा करने से सिर्फ 20 रन दूर रह गए हैं, वहीं चेतेश्वर पुजारा भी महज इस उपलब्धि से तीन रन की दूरी पर हैं।

इंग्लैंड में जेम्स एंडरसन और क्रिस वोक्स के बीच का संशय समाप्त हो गया है और इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन वापसी करने में सफल हुए हैं।

पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद 0-0 से बराबरी पर हैं।

टीमें इस प्रकार हैं:

Advertisement

भारत (अंतिम एकादश): मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, आर अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, जयंत यादव, उमेश यादव, मोहम्मद शमी

इंग्लैंड (अंतिम एकादश): एलिस्टर कुक (कप्तान), हसीब हमीद, जो रूट, बेन डकेट, मोइन अली, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जफर अंसारी, आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार