साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में खेले गए चौथे टी20 मैच को 80 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 4-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद अगले मुकाबले को 64 रन से जीता। मेहमान टीम ने तीसरा मैच 80 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया था। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 19 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है।

गुरुवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए। मियाने स्मित ने एनेके बॉश के साथ सलामी जोड़ी के तौर पर 8.3 ओवरों में 74 रन की साझेदारी की। बॉश 24 गेंदों में 7 चौकों के साथ 33 रन बनाकर आउट हुईं।

साउथ अफ्रीका ने सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद अगले मुकाबले को 64 रन से जीता। मेहमान टीम ने तीसरा मैच 80 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया था। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 19 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। टीम को 9 के स्कोर पर न्याशा ग्वांजुरा (5) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद केलिस न्धलोवु ने 16 रन और बीजा ने 26 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम ने 87 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान जोसेफिन न्कोमो ने मिशेल मावुंगा के साथ 38 रन जोड़े, लेकिन जीत नहीं दिला सके। विपक्षी खेमे से केटलिन विंगार्ड ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि एलिज-मारी मार्क्स और लुयांडा न्जुजा को 1-1 विकेट हाथ लगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार