India vs England 5th Test: टीम इंडिया के नए नवेले कप्तान रोहित शर्मा कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा को टीम होटल में आइसोलेशन में रखा गया है। बीसीसीआई ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से पूर्वनिर्धारित 5वां टेस्ट मैच खेलना है। ऐसे में हिटमैन रोहित शर्मा का तब-तक रिकवर हो पाना थोड़ा सा मुश्किल लगता है। ऐसा पहली बार नहीं है कि बड़े मैच से पहले रोहित शर्मा के साथ कोई दुर्घटना घटी हो। इससे पहले भी कई बार रोहित शर्मा के साथ ऐसा हो चुका है।

Advertisement

SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) के महत्वपूर्ण दौरे से पहले रोहित शर्मा के चोटिल हो जाने का लंबा इतिहास रहा है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ता है। कुछ फैंस का मानना है कि हमेशा से ही विदेशी धरती पर सीरीज से पहले रोहित शर्मा चोटिल हो जाते हैं।

Advertisement

बता दें कि रोहित शर्मा 2014 के इंग्लैंड दौरे, 2020 ऑस्ट्रेलिया दौरे, 2020 न्यूजीलैंड दौरे और 2021 दक्षिण अफ्रीका दौरे से चोटिल होकर बाहर हुए थे। और अब 2022 के इंग्लैंड दौरे से पहले उन्हें कोविड हो गया है। ऐसे में फैंस जमकर उनकी क्लास लगा रहे हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवे टेस्ट मैच की शुरुआत 1 जुलाई से होगी। इस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 की बढ़त बनाए हुई है। हालांकि, जिस वक्त टीम इंडिया ने इंग्लैंड में बढ़त बनाई थी उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली थे। विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार